Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हिमाचल में नए साल का जश्न मनाने उमड़े सैलानी | Third Eye Today
Third Eye Today News

हिमाचल में नए साल का जश्न मनाने उमड़े सैलानी

Spread the love

नए साल का जश्न मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। शिमला, मनाली, डलहौजी, कसौली और धर्मशाला में भारी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। अधिकांश सरकारी व निजी होटलों में दो जनवरी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। शिमला में 90 फीसदी और मनाली में 95 फीसदी होटल सैलानियों से पैक हैं। पिछले 15 दिनों में दो लाख के करीब वाहन शिमला में दाखिल हुए हैं। इनमें ज्यादा तादाद बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहनों की है। शिमला में नए साल का स्वागत करने के लिए सैलानियों का पहुंचना लगातार जारी है। दिल्ली चंडीगढ़ और हरियाणा से शिमला आने वाली बसों में भारी भीड़ है। इसी तरह कालका से शिमला आने वाली ट्रेन भी यात्रियों से खचाखच भर कर आ रही है। शिमला में सैलानियों के वाहनों की आमद बढ़ने से सभी पार्किंग स्थल भर गए हैं। जिला प्रशासन ने वाहनों की पार्किंग के लिए अतिरिक्त स्थलों का चयन किया है।

हालांकि शिमला और मनाली में इस बार पिछले साल की तुलना में कम सैलानी पहुंचे हैं। इसका कारण बर्फ़बारी न होना है। शिमला, मनाली और कुफरी में अक्सर दिसंबर महीने में बर्फ़बारी होती रही है। लेकिन इस बार सैलानियों को बर्फ़बारी का दीदार नहीं हुआ है।

हिमाचल प्रदेश टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सेठ का कहना है कि शिमला आने वाले सैलानियों की संख्या इस बार पिछले साल से कम है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138