Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
23 अक्तूबर को सुंदरनगर का दौरा करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा | Third Eye Today
Third Eye Today News

23 अक्तूबर को सुंदरनगर का दौरा करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

Spread the love

भाजपा संगठनात्मक जिला सुंदरनगर कार्यालय के भवन का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 अक्तूबर को रामनवमी के दिन करेंगे। बुधवार को सुंदरनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि सुंदरनगर कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोलन जिला भाजपा कार्यालय तथा महासू जिला भाजपा कार्यालय का भी सुंदरनगर से वर्चुअल तौर पर शिलान्यास करेंगे।

इस दौरान सोलन तथा महासू जिला भाजपा नेतृत्व मौजूद रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के सुंदरनगर दौरे को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला मंडी के 9 विधायकों सहित, सभी मंडलों के अध्यक्ष व पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।इस मौके पर प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, विधायक राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह गांधी, प्रकाश राणा, दीपराज कपूर, पूर्ण चंद ठाकुर, दलीप ठाकुर, जिलाध्यक्ष सुंदरनगर हीरालाल, जिलाध्यक्ष मंडी निहाल चंद शर्मा, प्रदेश सचिव डाॅ संजय ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, पंकज जम्वाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा सहित जिला एवं मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138