बाहरा विश्वविद्यालय में मिस इंटरनेशनल दिवा इंडिया 2026 के लिए ऑडिशन आयोजित, 12 प्रतिभागियों का चयन
वाकनाघाट (सोलन), हिमाचल प्रदेश, 3 नवंबर 2026: बाहरा विश्वविद्यालय, शिमला हिल्स में 2 नवंबर को मिस इंटरनेशनल दिवा इंडिया 2026 – हिमाचल प्रदेश के लिए ऑडिशन आयोजित किए गए। इस दौरान प्रदेश की युवतियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिला।
ऑडिशन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और मॉडलिंग एवं फैशन की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया। प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, संवाद कौशल, प्रस्तुति और मंच पर प्रदर्शन क्षमता का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। ऑडिशन के उपरांत अगले चरण के लिए 12 प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों में देवस्नही राजपूत, श्रेया मोटका, महक, सुनैना, रितिका, नितिका सक्सेना, स्नेहा बधवान, अक्षरा, साक्षी भारद्वाज, नंदिनी, मन्नत चौहान और भूमिका तोमर शामिल हैं।

