Third Eye Today News

रोहड़ू पुलिस की PO Cell की बड़ी कार्रवाई, उद्घोषित अपराधी दबोचा

Spread the love

रोहड़ू। शिमला पुलिस की PO Cell, उपमंडल रोहड़ू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Negotiable Instruments Act (NI Act) की धारा 138 के तहत दर्ज मामले में उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) यशपाल को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी यशपाल के खिलाफ माननीय JMFC Court No. 2, रोहड़ू में Case No. 276/2021 विचाराधीन है। यह मामला ₹4,00,000 की विवादित राशि से जुड़ा हुआ है। मामले में न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किए जाने के बाद शिमला पुलिस की PO Cell लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी यशपाल को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

शिमला पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कानून से बचकर चलने वाले व्यक्तियों को न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाने और न्यायालय के आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक