Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
उद्योग में नौकरी करने गए 21 साल के युवक ने किराये के कमरे में लगा लिया फंदा | Third Eye Today
Third Eye Today News

उद्योग में नौकरी करने गए 21 साल के युवक ने किराये के कमरे में लगा लिया फंदा

Spread the love

जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक युवक ने जान दे दी। युवक की पहचान पच्‍छाद उपमंडल के लाणा मियू के रहने वाले 21 वर्षीय संजीव कुमार के तौर पर की गई है। संजीव कुमार एक सप्ताह पहले पिता को यह कहकर कालाअंब गया था कि उसे नौकरी करनी है। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे युवक ने पिता को कहा कि कालेज खुल नहीं रहे हैं, तो नौकरी करना मुनासिब है। कालाअंब में वह अपने दोस्त के कमरे में रह रहा था। वह रूममेट के साथ रक्षाबंधन पर सोलन भी गया था, लेकिन घर आने के बजाय सीधा कालाअंब ही चला गया। हालांकि पुलिस जांच कर रही है।

सोमवार की रात को युवक ने आत्महत्या की। युवक अपने दोस्त की काल रिसीव नहीं कर रहा था। दोस्त ने जब कमरे में जाकर देखने की कोशिश की, तो रोशनदान से उसे फंदे से लटका पाया। पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है। बताया जा रहा है कि युवक को कालाअंब में नौकरी भी मिल गई थी। सोमवार को उसे ज्वाइनिंग देनी थी, लेकिन उसने जान दे दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने मामले की पुष्टि की है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138