Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
शिमला से बैठकर भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल देखेंगे धोनी, ठंडी वादियों का भी लेंगे नजारा | Third Eye Today
Third Eye Today News

शिमला से बैठकर भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल देखेंगे धोनी, ठंडी वादियों का भी लेंगे नजारा

Spread the love

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ शिमला आए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी परिवार और रिश्तेदारों के साथ शिमला आए हैं, जो कुल 12 लोग हैं। सभी शिमला के हैवन होम-स्टे मैहली में रूके हैं। बताया जा रहा है कि वे देर शाम करीब नौ बजे यहां पहुंचे हैं। गौरतलब है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। यह मैच इंग्लैंड के साऊथ हैम्पटन शहर में चल रहा है। महेंद्र सिंह धोनी शिमला में इस फाइनल का लुत्फ उठाएंगे।

इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी अगस्त 2018 में शिमला आए थे। तब वे एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग करने के लिए शिमला आए थे। अब दूसरी बार धोनी शिमला आए हैं। 2018 में धोनी ने एक बैंक की डिजिटल पेमेंट की विज्ञापन की शूटिंग शिमला के माल रोड पर की थी। इस दौरान धोनी ने शिमला की सड़कों पर बाइक राइडिंग का भी लुत्फ उठाया था। इस बार यह जानकारी नहीं मिली है कि धोनी क्यों शिमला आए हैं। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि गर्मी से राहत और कोरोना काल में थकान मिटाने के लिए धोनी शिमला पहुंचे हैं।


अनपुम खेर मां के साथ आए हैं शिमला

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता अनपुम खेर मां दुलारी के साथ शिमला आए हैं। कोरोना के कारण अनुपम करीब दो साल बाद शिमला आए हैं। बीते दिन वे माल रोड पर घूमने निकले थे। वहीं शाम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी उन्होंने मुलाकात की थी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138