पुलिस आरक्षी भर्ती के प्रथम दिन शारीरिक परीक्षाओं का शांतिपूर्ण आयोजन, 247 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए उत्तीर्ण
27 नवंबर 2026 — पुलिस आरक्षी (कांस्टेबल) भर्ती के प्रथम दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा (PST) का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
प्रथम दिन के लिए निर्धारित 807 अभ्यर्थियों में से 589 उपस्थित हुए। इनमें से 247 अभ्यर्थी भर्ती के अगले चरण के लिए उत्तीर्ण हुए।

