Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सोलन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 536 मतदान कर्मियों ने किया पहला पूर्वाभ्यास | Third Eye Today
Third Eye Today News

सोलन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 536 मतदान कर्मियों ने किया पहला पूर्वाभ्यास

Spread the love

लोकसभा चुनाव-2024 के सुचारू संचालन व मतदान प्रक्रिया को सुलभ बनाने के दृष्टिगत 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान कर्मियों की पहली रिहर्सल आज डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के एल.एस. नेगी सभागार में आयोजित की गई।
इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) सोलन डॉ. पूनम बंसल ने की।
डॉ. पूनम बंसल ने इस अवसर पर उपस्थित पीठासीन अधिकारियों (पी.आर.ओ) और सहायक पीठासीन अधिकारियों (ए.पी.आर.ओ) को मतदान प्रक्रिया के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) के सुचारू संचालन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित मतदान कर्मियों को रिहर्सल के दौरान सिखाई गई प्रक्रिया को ठीक से समझने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार (निर्वाचन) दीवान सिंह ठाकुर ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से उपस्थित मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया, ई.वी.एम संचालन और मतदान कर्मियों के दायित्वों व कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में तहसीलदार (निर्वाचन) ऊषा चौहान, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल सहित कुल 536 मतदान कर्मियों ने भाग लिया।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138