“सुक्खू महाराज, कांग्रेस रिपीट नहीं, कम्प्लीट डिफीट होगी” : जयराम ठाकुर
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए उन्हें संबोधित करने के लिए ‘सुक्खू महाराज’ शब्द का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कांग्रेस सरकार के दोबारा सत्ता में आने के दावे कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता सरकार के चार वर्षों के कामकाज का हिसाब मांगेगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में कांग्रेस सरकार रिपीट नहीं, बल्कि कम्प्लीट डिफीट होगी।


