Third Eye Today News

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ब्लॉक धरमपुर, जिला सोलन की बैठक आयोजित

Spread the love

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ब्लॉक धरमपुर, जिला सोलन की बैठक आयोजित की गई । बैठक में विशेष रूप से राज्य अध्यक्ष डॉक्टर टीडी वर्मा, राज्य सह-सचिव सीताराम ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष डीसी रावत शामिल हुए l बैठक में धर्मपुर ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों से आये प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। बैठक में राज्य से सचिव सीताराम ठाकुर द्वारा ज्ञान विज्ञान समिति के इतिहास, परिपेक्ष्य, लक्ष्य उद्देश्य कार्यक्षेत्र, सदस्यता के विषय में विस्तार से बात रखी। बैठक में विभिन्न पंचायतों के प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न समस्याओं व जन मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा में भाग लिया गया वह विभिन्न मुद्दों जैसे कि पर्यावरण, कृषि, शिक्षा, रोजगार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण के ऊपर विस्तार से चर्चा की गई l इसके बाद राज्य अध्यक्ष डॉक्टर टीडी वर्मा ने जन समस्याओं के निदान के लिए मजबूत जनता की एकता वह संगठन बनाने के लिए प्रतिभागियों को प्रेरित किया और कहा कि यदि जन समस्याओं का निदान करना है तो जनता को जागरुक कर संगठन में जोड़कर एकजुट करना होगा। बैठक में धर्मपुर ब्लॉक की सर्वसम्मति से 13 सदस्य कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें एक्स आर्मी सच्चिदानंद शर्मा को संयोजक, रूप दत्त ठाकुर सह संयोजक, महेंद्र सिंह सह संयोजक, तीरथ राम शांडिल सह संयोजक मोहन सिंह ठाकुर सहसंयोजक के रूप में कर समिति से चुना गया l नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा फैसला लिया गया कि आने वाले समय के अंदर धर्मपुर ब्लॉक की विभिन्न पंचायत के लोगों को सदस्य बनाकर धर्मपुर ब्लॉक का सम्मेलन किया जाएगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक