Third Eye Today News

सोलन-सुबाथू मार्ग पर बड़ा हादसा, पंजाब नंबर की गाड़ी सड़क से नीचे गिरी, चालक गंभीर

Spread the love

शनिवार सुबह सोलन शहर के सोलन-सुबाथू मार्ग पर बेरठी के नजदीक एक पंजाब नंबर की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। गाड़ी सड़क से काफी नीचे जा गिरी। हादसा शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे हुआ बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यह गाड़ी कुठाड़ से सोलन की तरफ आ रही थी। इसमें एक ही व्यक्ति चालक के रूप में सवार था। हादसे के बाद गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को गाड़ी से बाहर निकाला गया और तुरंत सोलन अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि चालक की हालत काफी गंभीर है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक