Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
HRTC की बस पलटी,7 घायल | Third Eye Today
Third Eye Today News

HRTC की बस पलटी,7 घायल

Spread the love

दिल्‍ली से मैक्‍लोडगंज आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की लग्जरी बस ऊना के धुसाड़ा गांव के समीप पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, एक गंभीर रूप से घायल व्‍यक्‍ित को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर‍ दिया गया है। घायलों में बस परिचालक भी शामिल है। अन्‍य घायलों को उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह कोहरा और धुंध की वजह से चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बस में करीब 24 यात्री सवार थे।

अन्य यात्रियों को किसी दूसरी बस में भेजने की व्यवस्था की गई है। इनमें अधिकांश लोग कांगड़ा ज़िले के हैं, जिनमें कुछ तिब्बती मूल के भी हैं। तीन लोग बाहरी पर्यटक भी बस में सवार थे।

इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। हादसे की सूचना के बाद ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में परिवहन निगम के अधिकारी घायलों का कुशलक्षेम पूछने पहुंचे। हादसे के बाद स्‍थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। कई लोग अपने वाहनों में घायलों को अस्‍पताल लेकर गए। कुछ देर बाद एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से भी घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया गया व कुछ लोगों को मौके पर ही फर्स्ट एड दिया गया।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138