Third Eye Today News

हाटी समाज के पक्ष में हाईकोर्ट का निर्णय वर्षों के संघर्ष और एकजुटता की ऐतिहासिक जीत : रुमित सिंह ठाकुर

Spread the love

शिमला। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष में माननीय हाईकोर्ट द्वारा हाटी समाज के पक्ष में निर्णय दिए जाने पर समस्त सिरमौर वासियों एवं हाटी समुदाय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि यह निर्णय केवल एक कानूनी उपलब्धि नहीं, बल्कि वर्षों से अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष कर रहे हजारों लोगों के धैर्य, एकजुटता, त्याग और समर्पण की जीत है।

उन्होंने कहा कि इस संघर्ष को यहां तक पहुंचाने में अनेक लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कई लोगों ने अपना समय, संसाधन और जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष इस लड़ाई को समर्पित किए। जिन्होंने इस आंदोलन में संघर्ष किया, कठिनाइयां झेलीं और अपने अधिकारों की आवाज बुलंद रखी, उन सभी का योगदान इतिहास में सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज का दिन उन सभी संघर्षशील लोगों के सम्मान और उनके समर्पण को नमन करने का दिन है। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी हाटी समाज के सभी साथियों के साथ इस ऐतिहासिक खुशी को साझा करती है।

अंत में रुमित सिंह ठाकुर ने पुनः समस्त सिरमौर वासियों एवं हाटी समुदाय को बधाई देते हुए कहा कि समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान होना चाहिए।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक