आज का राशिफल

Spread the love

18 मई 2021
🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚
पंडित साक्षी चैतन्य
7560000300
7650003136
🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚
मेष
आपका आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और सुरक्षा के साथ घर से निकलें। धन संबंधित कार्य जोड़-तोड़ की नीति से पूर्ण कर लेंगे। विद्यार्थ वर्ग दोपहर तक पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे, इसके बाद चंचलता आने लगेगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। घर अथवा कार्यक्षेत्र में किसी की मामूली गलती से बड़ा नुकसान होने की आशंका बन रही है, सतर्क रहें। घरेलू सुख मिलने से पहले कुछ कटु अनुभव भी होंगे।

वृषभ
आज का दिन आपको प्रतिकूल फल देगा। सुबह से ही कार्य करने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से असमर्थता रहेगी। मन एक साथ दो विषयों में भटकने से असमंजस में फंसे रहेंगे। बार-बार प्रयास करने पर निराशा मिलने से मन ऊबने लगेगा। घर एवं बाहर बड़ बोलेपन के कारण स्वयं मुसीबत सिर लेंगे। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। धर्म कर्म में आस्था होने पर भी पूजा के समय ध्यान इधर-उधर की बातों में ज्यादा भटकेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें।

मिथुन
आज के दिन आस-पास का वातावरण अनुकूल मिलने से दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी। घर और कार्यस्थल के कार्यों के प्रति गंभीर रहेंगे, अधूरे कार्यों को समय से पहले पूर्ण कर लेंगे लेकिन धन अथवा अन्य लाभ के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। दोपहर में किसी अन्य व्यक्ति के व्यवहार अथवा कार्य की थकान के कारण स्वभाव में झुंझलाहट आ सकती है। लोगों से कार्य निकालने के लिए खुशामद भी करनी पड़ सकती है। गृहस्थ जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा।

कर्क
आज के दिन आपको अधूरे कार्य पूर्ण करने की जल्दी रहेगी। जल्दबाजी में कुछ कार्य बिगड़ भी सकते हैं, इसका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र पर अपनी गलती का गुस्सा अन्य व्यक्ति के ऊपर निकालने से गर्मा गर्मी बढ़ सकती है, फिर भी अधिकांश कार्य समय से थोड़ा आगे-पीछे पूर्ण हो ही जाएंगे। धन लाभ की कामना सायंकाल के समय पूर्ण हो जाएगी। नौकरी पेशा जातक आवश्यक कार्य से लंबे अवकाश का मन बना सकते हैं। धार्मिक कार्यो में विशेष रुचि लेंगे। पारिवारिक वातावरण मध्यम रहेगा।

सिंह
आज दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत करेंगे लेकिन बीच-बीच में पारिवारिक उलझने परेशान कर सकती हैं। व्यवसाय में परिश्रम का फल विलंब से मिलेगा, धन लाभ के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों से नम्रता से व्यवहार करें अन्यथा सारा कार्य खुद ही करना पड़ सकता है। आपके व्यवहार में परिवर्तन आने से लोग आश्चर्य करेंगे। सामाजिक क्षेत्र से आय के नवीन साधन बनेंगे। उच्च वर्ग के लोगों से लाभदायक जान-पहचान होगी। छात्रों का परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा।

कन्या
आज के दिन गृह क्लेश के कारण वातावरण रहने से मन परेशान हो सकता है। परिवार के सदस्य आपका पक्ष लेने से बचेंगे। जमीन-जायदाद संबंधित कार्य जल्दबाजी अथवा भावुकता में ना करें अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में सुधार आने से थोड़ी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधित शिकायतें परेशान कर सकती है। ऑफिस में अधिकारी वर्ग से किसी कारण बहस हो सकती है। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है।

तुला
आज का दिन आपको पुराने परिश्रम का फल देगा। व्यवहारिकता से बनाए संबंधों से लाभ की संभावनाएं बनेंगी। व्यवसाय से दोपहर तक प्रचुर मात्रा में लाभ अर्जित कर पाएंगे लेकिन आज नए कार्यों में निवेश ना करें अन्यथा रुकावट आ सकती है। घरेलु कार्यों में व्यस्तता रहेगी। सुखोपभोग की वस्तुओं पर खर्च करना पड़ेगा। रिश्तेदारी में किसी कार्यक्रम की सूचना के लिए जाना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र पर पारिवारिक स्थिति और ज्यादा बेहतर बनेंगी। वाणी एवं व्यवहार की मधुरता किसी को भी आसानी से प्रभावित करेगी।

वृश्चिक
अविवाहितों के लिए रिश्ते आएंगे। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में विषमताओं का अहसास होगा। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में उपहार व सम्मान मिलेगा। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न होगा। धार्मिक क्षेत्र में दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की आशंका है।

धनु
आज के दिन का पूर्वार्ध कुछ खास नहीं रहेगा लेकिन दैनिक कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विलंब के कारण व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। अधूरे कार्य आज भी लटके रहने की आशंका बन रही है। दोपहर बाद कार्यों से मन भटकना शुरू हो सकता है। जरूरी कार्यों को छोड़ इधर-उधर की बातों में ज्यादा रूचि लेंगे लेकिन किसी को बिना मांगे सलाह ना दें अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है। दो पक्षो में सुलह कराने में भी आपकी महत्त्वपूर्ण भागीदारी रह सकती है।

मकर
आज मानसिक चंचलता के कारण अच्छे बुरे का विवेक कम रहेगा। बिना सोचे बोलना, आज भारी पड़ सकता है। आपके लिए जो बातें मनोरंजन मात्र रहेंगी उनसे परिजन अथवा अन्य निकटस्थ का मन दुखी होगा। कार्य व्यवसाय से लाभ अवश्य होगा, मेहनत भी कम ही करनी पड़ेगी। नौकरी वाले लोग आराम के मूड में रहेंगे लेकिन घरेलू कार्य बोझ के कारण कर नहीं पाएंगे। परिजन किसी ना किसी बात को लेकर कलह का माहौल बना सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, सतर्क रहें और होम क्वारंटाइन के बारे में विचार करें।

कुंभ
आज भी दिन प्रतिकूल बना हुआ है। सोच-समझकर ही कोई काम करें। कामकाज में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। एक पल में लाभ की संभावना बनेगी, अगले पल लाभ हानि में बदलने से हताशा हो सकती है। धन लाभ के लिए किसी की खुशामद करनी पड़ सकती है, इसके बाद भी लाभ अल्प मात्रा में ही होगा। घर के बुजुर्ग सहानुभूती रखेंगे, विशेष मार्गदर्शन भी मिलेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से रुका हुआ कार्य पूरा होगा।

मीन
आज आप अपनी अथवा किसी नजदीकी की कार्यशैली से व्यथित रहेंगे। चाहकर भी परिस्थितियां अनुकूल नहीं बनने के कारण मन में उदासी रहेगी। दोपहर बाद किसी पुराने मित्र भेंट होगी। कार्यक्षेत्र में आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है, बिक्री तो होगी लेकिन धन की आमद परेशान कर सकती है। सायंकाल के समय दिन भर की थकान के कारण सुस्त रहेगा, फिर भी मनोरंजन के अवसर जाने नही देंगे। स्वास्थ्य मानसिक तनाव को छोड़ ठीक ही रहेगा।
☔☔☔☔☔☔☔☔
जय गुरुदेव
जय सचिदानंद

SP Sharma

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.