Third Eye Today News

सोलन पुलिस की SIU टीम ने 7.80 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवकों को किया गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त

Spread the love

धर्मपुर (सोलन): जिला सोलन पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार युवकों को 7.80 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद कर मामले में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि को SIU सोलन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर MMU सुल्तानपुर के गेट के समीप खड़ी एक स्विफ्ट कार में बैठे चार युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7.80 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. संदीप ठाकुर (43), निवासी गांव बैर की सेर, चंबाघाट, जिला सोलन।

  2. कुनाल कुमार (40), निवासी गांव कठार, चंबाघाट, जिला सोलन।

  3. कर्ण ठाकुर (27), निवासी गांव जखेड़, डाकघर दंधील, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन।

  4. रजनीश (34), निवासी गांव झाजा, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन।

पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को मौके पर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में FIR नंबर 181/26 दिनांक 01-11-2026 के तहत ND&PS एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से संबंधित स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक