सोलन पुलिस की SIU टीम ने 7.80 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवकों को किया गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त
धर्मपुर (सोलन): जिला सोलन पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार युवकों को 7.80 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद कर मामले में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि को SIU सोलन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर MMU सुल्तानपुर के गेट के समीप खड़ी एक स्विफ्ट कार में बैठे चार युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7.80 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
-
संदीप ठाकुर (43), निवासी गांव बैर की सेर, चंबाघाट, जिला सोलन।
-
कुनाल कुमार (40), निवासी गांव कठार, चंबाघाट, जिला सोलन।
-
कर्ण ठाकुर (27), निवासी गांव जखेड़, डाकघर दंधील, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन।
-
रजनीश (34), निवासी गांव झाजा, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन।
