Third Eye Today News

मुख्यमंत्री ने अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना का दौरा किया

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के चमियाना स्थित अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान का दौरा किया और विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने संस्थान के अधिकारियों को विभिन्न दिशा-निर्देश दिए तथा विकास कार्यों मेें उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने संस्थान के विभिन्न विभागों का भी दौरा किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने उपचाराधीन मरीजों का कुशल-क्षेम जाना तथा नर्सिंग स्टाफ से बातचीत की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अटल मेडिकल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना के प्रधानाचार्य डॉ. बृज शर्मा तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
.0.

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक