Third Eye Today News

हिमस्खलन प्रभावित पांगी के कुमार गांव में हेलीकॉप्टर से निरंतर पहुंच रही आवश्यक सामग्री

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार चंबा जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज चंबा जिले की पांगी तहसील के हिमस्खलन प्रभावित कुमार गांव को हेलीकॉप्टर के माध्यम से आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई। प्रभावितों को कम्बल, तिरपाल, बर्तन, सोलर लाइट, जूते, गर्म कपड़े, आटा, चावल, दालें, तेल और दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुमार गांव में हिमस्खलन होने से यहां की सड़कें अन्य सम्पर्क सुविधाएं अवरूद्ध हो गई हैं। यहां रहने वाले लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और जिला प्रशासन को हेलीकप्टर के माध्यम से प्रभावित लोगों को आवश्यक सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी प्राप्त होते ही जिला प्रशासन को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री स्वयं जिला प्रशासन से सम्पर्क में रहकर निरंतर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। सुक्खू ने जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों की कठिनाइयां दूर करने के लिए हर संभव सहायता करने को कहा है।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक