Third Eye Today News

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी किए नियुक्त

Spread the love

संगठन को जिला एवं मंडल स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को सौंपे गए नए दायित्व : सन्नी शुक्ला

शिमला, 3 नवंबर 2026। भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है। सन्नी शुक्ला ने बताया कि संगठनात्मक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने, जिला स्तर पर गतिविधियों को गति देने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों का दायित्व सौंपा गया है।

जारी नियुक्तियों के अनुसार चम्बा जिला का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, नूरपुर का प्रभारी प्रदेश आईटी संयोजक मनप्रीत सिंह, कांगड़ा का प्रभारी प्रदेश सचिव नेकराज ठाकुर, पालमपुर का प्रभारी प्रदेश कोषाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर तथा देहरा का प्रभारी प्रदेश महामंत्री शाश्वत कपूर को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार हमीरपुर का प्रभारी मीडिया सह-प्रभारी मनोज चंदेल, ऊना का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ठाकुर, बिलासपुर का प्रभारी मुख्य प्रवक्ता भुवनेश ठाकुर, सुंदरनगर का प्रभारी प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक संजय बरटा तथा मंडी का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष अमित ठाकुर को बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त कुल्लू जिला का प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता अमीन चौहान, लाहौल-स्पीति का प्रभारी प्रदेश सचिव रुचिन चौहान, किन्नौर का प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता नील कमल गुप्ता, महासू का प्रभारी प्रदेश सचिव विपिन पाल, शिमला का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित भारद्वाज, सोलन का प्रभारी प्रदेश महामंत्री सुशील कदशोली तथा सिरमौर का प्रभारी प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत ठाकुर को नियुक्त किया गया है।

सन्नी शुक्ला ने कहा कि युवा मोर्चा के सभी नवनियुक्त जिला प्रभारी संगठनात्मक कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय तथा जिला और मंडल स्तर पर संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ कार्य कर रहा है।

उन्होंने सभी नवनियुक्त जिला प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। सन्नी शुक्ला ने बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक