Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
200 मीटर खाई में गिरी कार, चालक की मौ.#त | Third Eye Today
Third Eye Today News

200 मीटर खाई में गिरी कार, चालक की मौ.#त

Spread the love

मंगला-जोत मार्ग पर एक कार दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। मेडिकल काॅलेज चम्बा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। चालक की पहचान महिंदर पुत्र ज्ञान चंद निवासी सरू की रूप में हुई है। वहीं हादसे को लेकर सुलतानपुर चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों के भी बयान दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि महिंदर कुमार किसी कार्य से धर्मशाला गया हुआ था और वाया जोत वापस आ रहा था। इस दौरान जैसे ही वह भड़िया के समीप पहुंचा तो कार पर नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा देर रात होने के कारण किसी को बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। सुबह जब लोगों ने कार को खाई में गिरे हुए देखा तो इसकी जानकारी सुलतानपुर पुलिस चौकी को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक के शव को कार से निकाल कर मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। उधर, मेडिकल काॅलेज के एमएस विपन ठाकुर ने बताया कि कार दुर्घटना में काफी चोटें आने के कारण चालक की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि कार दुर्घटना में चालक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138