Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हिमाचल आयोग भर्ती पेपर लीक केस: मुख्य आरोपी उमा आजाद ने किया आत्म#हत्या का प्रयास | Third Eye Today
Third Eye Today News

हिमाचल आयोग भर्ती पेपर लीक केस: मुख्य आरोपी उमा आजाद ने किया आत्म#हत्या का प्रयास

Spread the love

हिमाचल में पेपर लीक प्रकरण की मुख्य आरोपी उमा आजाद ने कथित तौर पर विजिलेंस कार्यालय हमीरपुर में डिप्रेशन की अत्याधिक गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। भंग कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक प्रकरण की आरोपी उमा आजाद ने कथित तौर पर विजिलेंस कार्यालय हमीरपुर में डिप्रेशन की अत्याधिक गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। आरोपी को पेपर लीक मामले में दर्ज 14वीं एफआईआर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। महिला को नोटिस देकर जांच के लिए महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में पूछताछ की जानी थी लेकिन इससे पहले ही उसने गोलियां निगल ली।मामले में दर्ज 14वीं एफआईआर में उसकी संलिप्तता पाई गई है। ऐसे में जब आरोपी को पूछताछ के लिए विजिलेंस कार्यालय शनिवार को बुलाया गया तो उसने डिप्रेशन की दवाई की एक साथ कई गोलियां खा ली। तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के लिए लाया गया है। पेपरलीक मामला सामने आने के बाद से भंग आयोग की महिला कर्मचारी उमा आजाद डिप्रेशन की दवा ले रही है। इस मामले में दर्ज अब तक ही सभी एफआईआर में वह नामजद है।जांच के दौरान जमानत मिलने पर वह रिहा है लेकिन अलग-अलग पोस्ट कोड में दर्ज एफआईआर में कानूनी प्रावधानों के तहत उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाता है। जब शनिवार को पोस्ट कोड 822 जूनियर स्टोरकीपर भर्ती परीक्षा में दर्ज एफआईआर में उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था तो उसने विजिलेंस कार्यालय परिसर में अत्याधिक दवाईयों का सेवन कर लिया। उमा आजाद एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रही हैं कि वह जांच से तंग आ चुकी है इसलिए उसने आत्महत्या का प्रयास किया है।

एसपी विजीलेंस कुलभूषण वर्मा ने कहा कि सदर पुलिस थाना हमीरपुर में इस बावत शिकायत दी गई है। जांच को प्रभावित करने के लिए महिला आरोपी ने यह प्रयास किया है। महिला कांस्टेबल की मौजदूगी में उसे कार्यालय में बुलाया गया था। महिला के खिलाफ भारतीय न्यायिक संहिता के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की शिकायत सदर थाना पुलिस हमीरपुर को दी गई है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138