Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
अनिरुद्ध बोले- चिट्टे में संलिप्त लोग पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे | Third Eye Today
Third Eye Today News

अनिरुद्ध बोले- चिट्टे में संलिप्त लोग पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में चिट्टे की तस्करी में संलिप्त लोग पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। चिट्टे के खात्मे को लेकर राज्य सरकार और सख्त हो गई है।  बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने यह जानकारी दी। 19 जनवरी को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठठ में इस प्रस्ताव को लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने चिट्टे के कारोबार से संपत्तियां बनाई हैं, उसे नष्ट किया जाएगा और उसे पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा।  अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि चिट्टे को लेकर सरकार गंभीर है। 21 व 22 जनवरी को पंचायतों में एंटी चिट्टा ग्राम सभाएं होंगी। चिट्टा तस्करी की सूचना देने वालों को इनाम भी दिया जाएगा। कहा कि सीमा क्षेत्र की करीब 264 पंचायतें चिट्टे की समस्या से ज्यादा प्रभावित हैं। नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए पंचायतों की खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। इसमें ब्लाॅक, उपमंडल, जिला और फिर राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी।

विक्रमादित्य सिंह के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया
विक्रमादित्य सिंह के बयान पर पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से काम करवाने आने चाहिए। कोई भी अधिकारी लीगल कार्य करने से इन्कार नहीं करते। इस तरह अधिकारियों के खिलाफ बयान देने से अधिकारियों का मनोबल टूटता है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में ज्यादातर अधिकारी बाहरी राज्यों से ही हैं और उन्हें ऐसा नहीं लगता कि कोई अधिकारी किसी तरह की परेशानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी अधिकारी लीगल काम को तो नहीं रोकते।  इससे पहले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी लोक निर्माण मंत्री के बयान से पल्ला झाड़ चुके हैं। साथ ही राजस्व मंत्री जगत सिंह ने भी विक्रमादित्य के बयान को गलत बता चुके हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138