Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सिरमौर में 17 स्थानों पर 1504 लोगों को लगा कोरोना टिका | Third Eye Today
Third Eye Today News

सिरमौर में 17 स्थानों पर 1504 लोगों को लगा कोरोना टिका

Spread the love

जिला सिरमौर में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए 17 स्थानों पर कोरोना टीकाकरण आयोजित किया गया, जिसमें 1504 लोगों को टिका लगया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने बताया कि धगेडा स्वास्थ्य खंड के तहत डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, एचएससी काला अम्ब और प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र जमटा में टीकाकरण किया गया जिसमें कुल 456 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसी प्रकार, राजपुरा स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर, प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र माजरा, प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन तथा प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र कमरउ में 448 लोगों को कोरोना टिका लगाया गया।

27 मई को 214 टीकाकरण कंेद्रों में 18 से 44 आयु वर्ग के 21,235 लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन
27 मई को 214 टीकाकरण कंेद्रों में 18 से 44 आयु वर्ग के 21,235 लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन

उन्होंने बताया कि पच्छाद स्वास्थ्य खण्ड के तहत सिविल अस्पताल राजगढ़, सिविल अस्पताल सराहां, प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र धामला और प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र नारग में 355 लोगों का टीकाकरण किया गया। संगड़ाह स्वास्थ्य खंड के तहत प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र गत्ताधार और प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र चाडना में 171 तथा शिलाई स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल शिलाई में 74 लोगों का टीकाकरण किया गया।

उन्होंने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के लिए अब 31 मई को टिकाकरण किया जाएगा जिसके लिए 29 मई को दोपहर 2:30 बजे से 3 बजे के बीच कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद अपॉइंटमेंट लेना अनिवार्य होगा। बिना अपॉइंटमेंट टिकाकरण नही किया जाएगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138