Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सात मील के समीप पहाड़ी से गिरा मलबा, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद | Third Eye Today
Third Eye Today News

सात मील के समीप पहाड़ी से गिरा मलबा, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद

Spread the love

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी जिला के सात मील के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण बंद हो गया है। पहाड़ी से मलबा गिरने का लाईव विडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मंजर कितना डरावना था। पहाड़ी से यह मलबा सुबह साढ़े 7 बजे गिरा। उसके बाद से ही नेशनल हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं।

    

वहीं जिला प्रशासन ने चंडीगढ़ से कुल्लू-मनाली की तरफ जाने वाले छोटे वाहनों को वाया कटौला भेजना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ कुल्लू-मनाली से आ रहे छोटे वाहनों को पंडोह से वाया गोहर-चैलचौक भेजा जा रहा है।    

एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि मलबा हटाने का कार्य जारी है, लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है, जिसके चलते सड़क बहाली में दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि दोपहर तक सड़क को यातायात के लिए पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा। बता दें कि यहां पर फोरलेन निर्माण के लिए पहाड़ों की कटिंग का कार्य चला हुआ है, जिस कारण आए दिन पहाड़ी से मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138