महिला को बंधक बनाकर किया शारीरिक शोषण, कांगड़ा थाना में पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

Girl Sharirik Shoshan Since One Year In Banthra Thana Up | शादी का झांसा  देकर एक साल से कर रहा था शारीरिक शोषण, अब हुआ खुलासा तो मचा हड़कम्प |  Patrika News

महिला ने पति सहित ससुराल पक्ष पर बंधक बनाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है। जैसे तैसे ससुराल से जान बचाकर मायके पहुंची महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि कांगड़ा उपमंडल की पंचायत बीरता में एक महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर बंधक बनाकर शरीरिक शोषण करने का मामला कांगड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उप अधीक्षक कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि बीरता की महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दी कि कुछ माह से उसे पति द्वारा घर में ही बंधक बना कर रखा गया और इस दौरान उसके पति व घर के अन्य लोगों ने उसका शरीरिक शोषण किया है। पिछले दिनों महिला पति के चंगुल से भाग कर मायके पहुंची और अपने स्वजनों को आपबीती सुनाई।

उन्होंने बताया कि पुलिस स्टेशन में शिकायत आने पर कांगड़ा पुलिस ने आइपीसी की धारा 342, 323 व 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच करवा ली है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। कानून के तहत जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक