Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
भगवान श्री राम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श - डॉ. शांडिल | Third Eye Today
Third Eye Today News

भगवान श्री राम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श – डॉ. शांडिल

Spread the love

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि भगवान श्री राम समुचे विश्व के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं और हम सभी को उनके जीवन से शिक्षा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। डॉ. शांडिल गत रात्रि सोलन में आयोजित रामलीला समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन का हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम से हम जीवन को उचित प्रकार से जीने का तरीका सीख सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम ने पग-पग पर सभी को अपने जीवन से प्रेरणा दी और यह सिद्ध किया कि सत्य के मार्ग पर चलकर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।


डॉ. शांडिल ने श्री जगदम्बा रामलीला मण्डल को अपनी ऐच्छिक निधि से 31 हजार रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, पार्षदगण, जोगिन्द्र केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, रोगी कल्याण समिति के सदस्य विनीश धीर, कांग्रेस नेता पूनित नारंग, नवीन वर्मा, अंकुश सूद, रविन्द्र कंवर पाल, श्री जगदम्बा रामलीला मण्डल के निदेशक हरीश मारवाह, प्रधान धमेन्द्र ठाकुर व अन्य सदस्य, ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, तहसीलदार सोलन राजीव रान्टा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138