Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
बढ़ती महंगाई से आम लोगों का जीना दूभर, मोदी चुनाव जीतने के बाद बनाते है जनता का मूर्ख… | Third Eye Today
Third Eye Today News

बढ़ती महंगाई से आम लोगों का जीना दूभर, मोदी चुनाव जीतने के बाद बनाते है जनता का मूर्ख…

Spread the love

देश में बढ़ती महंगाई ने जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। पेट्रोल, डीजल की कीमतों के बाद अब सब्जियों और खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान पर है। मोदी सरकार चुनाव जीतने के बाद राहत देने के बजाए जनता को मूर्ख बनाती है। यह बात कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान ने कही।

नरेश चौहान ने कहा कि देश में महंगाई गम्भीर समस्या है। सरकार को इसकी चिंता नहीं है। सब्जियों के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए है। महंगाई की मार हर सेक्टर पर पड़ी है। दवाईयों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जिससे गरीब जनता परेशान है लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही हैं।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत तीन साल में दोगुना बढ़ गई है। जब बीजेपी विपक्ष में थी तो आलू, प्याज गले मे लटकाकर सड़को पर उतरते थे, लेकिन आज कीमतें कई गुना बढ़ गई हैं फिर भी बीजेपी की सरकार महंगाई रोकने की कोई कोशिश नहीं कर रही।    

वहीं नरेश चौहान ने कहा कि शिमला में तीन दिन बाद पानी आ रहा है। पानी की कमी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री कमजोर है कोई भी विभाग लोगों की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए गम्भीरता से काम नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा का आगामी चुनावों में सूपड़ा साफ होगा। लोग महंगाई, बेरोजगारी से तंग हो गए है। इन मुद्दों के खिलाफ जनता वोट करेगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138