Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
प्रदेश सरकार राज्य के समग्र और संतुलित विकास के लिए संकल्पबद्धः जय राम ठाकुर | Third Eye Today
Third Eye Today News

प्रदेश सरकार राज्य के समग्र और संतुलित विकास के लिए संकल्पबद्धः जय राम ठाकुर

Spread the love

प्रदेश सरकार राज्य का समग्र और सन्तुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास से उपेक्षित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां शिमला जिले के भाजपा मंडल रामपुर के एक प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए कही। हिमकोफैड के अध्यक्ष कौल नेगी के नेतृत्व में इस प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान सुनिश्चित किया है कि रामपुर क्षेत्र विकास में एक आदर्श के रूप में उभरे। उन्होंने कहा कि सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि रामपुर क्षेत्र के सभी विकासात्मक कार्य समयबद्ध पूर्ण हों ताकि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के लोग लाभान्वित हो सकें।

जय राम ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया ताकि आने वाले विधानसभा चुनावों में इस क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया है और यह मात्र एक परिवार की पार्टी बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि चार राज्यों के लोगों ने एक बार फिर केंद्र और राज्य के भाजपा नेतृत्व में पूर्ण विश्वास जताया है और हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी ने चार राज्यों में जीत हासिल की हैं।

हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल नेगी ने उन पर विश्वास जताने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वासन दिया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन करेगी।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर व अन्य नेता भी उपस्थित थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138