टूटीकंडी बाईपास पर लैंडस्लाइड, मलबे में गाड़ियां दबने की आशंका…

Spread the love

राजधानी शिमला के रामनगर उपनगर में सुबह 3 बजे नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड होने का समाचार है। लैंडस्लाइड की वजह से टूटीकंडी बाईपास पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है। भूस्खलन में सड़क किनारे खड़ी दो से तीन गाड़ियों के भी दबे होने की आशंका है।

              

जानकारी के मुताबिक रामनगर उपनगर में सुबह करीब 3 बजे नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन हो गया। वहीं लैंडस्लाइड की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आशंका ये भी जताई जा रही है कि पहाड़ी से आए मलबे की चपेट में सड़क किनारे खड़ी दो-तीन गाड़ियां भी आ गई है। वहीं मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है। फिलहाल एक तरफा आवाजाही के लिए ट्रैफिक खोला गया है। भारी बरसात के चलते प्रदेश में भूस्खलन का सिलसिला जारी है, जिसके चलते दर्जनों भवन अभी तक खतरे की जद में हैं।

   

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक