Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जिन प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड नहीं बने हैं उनके लिए बड़ी खबर | Third Eye Today
StateThird Eye Today News

जिन प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड नहीं बने हैं उनके लिए बड़ी खबर

Spread the love
जिन प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड नहीं बने हैं उनके लिए बड़ी खबर
जिन प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड नहीं बने हैं उनके लिए बड़ी खबर

प्रदेश सरकार द्वारा आत्म निर्भर भारत योजना के तहत कोविड-19 के कारण राज्य में फंसे बाहरी प्रदेशों के श्रमिकों को मई व जून, 2020 में प्रति व्यक्ति 05 किलोग्राम चावल तथा 01 किलोग्राम काला चना प्रति परिवार निःशुल्क उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी आज यहां जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक मिलाप शांडिल ने दी।
मिलाप शांडिल ने कहा कि जिन प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड नहीं बने हैं वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए सम्बन्धित ग्राम पंचायत प्रधान अथवा पंच एवं शहरी क्षेत्रों में सम्बन्धित नगर परिषद अध्यक्ष अथवा पार्षद से सम्पर्क कर आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रपत्र को भरने के उपरान्त सम्बन्धित ग्राम पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, पंच, पंचायत सचिव अथवा सम्बन्धित नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद या किसी राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिक      इस प्रपत्र को समीप की उचित मूल्य की दुकान में देकर निःशुल्क चावल प्रति व्यक्ति तथा काला चना प्रति परिवार प्राप्त कर सकते हैं।
जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक ने सभी पंचायती राज प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कोरोना वायरस के खतरे के कारण फंसे श्रमिकों से आत्म निर्भर भारत योजना से सम्बन्धित प्रपत्र भरवाएं ताकि ऐसे सभी श्रमिक योजना से लाभान्वित हो सकें।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138