Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जंगल में घास काटने गईं 2 महिलाओं पर भालू ने किया हमला, एक की मौ#त | Third Eye Today
Third Eye Today News

जंगल में घास काटने गईं 2 महिलाओं पर भालू ने किया हमला, एक की मौ#त

Spread the love

जिला चम्बा की ग्राम पंचायत धिमला के अंतर्गत कलवारा जंगल में शुक्रवार सुबह घास काट रही 2 महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज चम्बा में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं घायल महिला को मेडिकल कॉलेज चम्बा में प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार पिंकी देवी पत्नी सरनो और ठांठी देवी पत्नी लहर सिंह दोनों निवासी गांव दलपा, डाकघर बकाणी रोजमर्रा की भांति शुक्रवार को घर से कुछ दूर कलवारा जंगल में घास काटने के लिए गई हुईं थीं। रिश्ते में देवरानी और जेठानी लगाती दोनों महिलाएं जब घास काट रहीं थीं तो इस दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया।

महिलाओं के चिल्लाने की आवाज जब स्थानीय ग्रामीणों ने सुनी तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर भालू वहां से भाग गया। इसके बाद दोनों घायल महिलाओं को  मेडिकल कॉलेज चम्बा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने पिंकी देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि ठांठी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है। कुंडी खंड के वनपाल तिलक राज ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने स्वयं मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वन विभाग की ओर से घायल महिला को 5 हजार रुपए जबकि मृतका के परिजनों को 10 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138