Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
कोरोना पॉज़िटिव युवक ने प्रशासन की बढ़ाई चिंता, चौकी करना पड़ा बंद | Third Eye Today
State

कोरोना पॉज़िटिव युवक ने प्रशासन की बढ़ाई चिंता, चौकी करना पड़ा बंद

Spread the love

बिलासपुर जिले के झंडुता उपमड़ल के बड़गांव के रहने वाले युवक ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। देर रात यह युवक पॉजिटिव आया, लेकिन घर पर नहीं पाया गया। बाद में पुलिस को युवक दूसरे राज्य में मिला। इतना नहीं पुलिस जब युवक को पकड़कर लाई, उसके बाद पुलिस चौकी को भी बंद करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि यह युवक मार्केटिंग का काम करता है और अपनी यात्रा का इतिहास छिपा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार इस युवक को सुबह पौने पांच बजे कोविड अस्पताल चांदपुर पहुंचाया गया है। कोरोना पॉजिटिव युवक किसी कार्य के लिए पुलिस चौकी बिलासपुर भी गया था जिसके चलते चौकी को भी बंद कर दिया गया है। इससे पहले युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जब प्रशासन की टीम घर पहुंची तो युवक गायब था। बताया जा रहा है कि युवक बाहरी राज्य में चला गया था और संपर्क साधने के बाद उसे वापस लाया गया।

युवक अपने परिजनों के साथ बिलासपुर शहर के रौड़ा सैक्टर में किराये के कमरे में रहता है और झंडुता उपमंडल के बड़गांव में इसका घर है। सवाल उठ रहे हैं कि जब युवक का रैंडम टेस्ट 17 जून को लिया गया था तो प्रशासन ने उसपर निगरानी क्यों नहीं रखी या उसे क्वांरटाइन क्यों नहीं किया? यह युवक मार्केटिंग का कार्य करता है और काम के सिलसिले में शहर व कई जिलों में यह घूमता रहा। कोरोना पॉजिटिव युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चला दी गई है। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस चौकी बिलासपुर को लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138