Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
ऊना में 57 वर्षीय पिता की मौत पर बेटे ने अस्पताल में मचाया बवाल | Third Eye Today
Third Eye Today News

ऊना में 57 वर्षीय पिता की मौत पर बेटे ने अस्पताल में मचाया बवाल

Spread the love

gang rape with teenager then strangled to death in gaya bihar - बिहार में  शौच के लिए निकली किशोरी के साथ गैंगरेप, फिर गला दबाकर मार डाला

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत को लेकर बवाल खड़ा हो गया। पिता की मौत को लेकर जहां बेटे ने एमरजेंसी कक्ष के दरवाजे के शीशे तोड़ दिए, वहीं चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज भी की। एमरजेंसी कक्ष में हो रहे हंगामे की सूचना मिलते ही अस्पताल में तैनात होमगार्ड जवान मौके पर पहुंचे और तोड़फोड़ कर रहे युवक को काबू कर बाहर ले गए। वहीं सूचना मिलने के बाद एमएस ऊना निर्दोष भारद्वाज व एएसपी ऊना प्रवीण धीमान भी पहुंचे।

    जानकारी के मुताबिक हरि दास निवासी नंगल सलांगड़ी की सोमवार देर रात तबीयत खराब होने के चलते परिजन उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचे। जहां पर मंगलवार उपचार के दौरान हरिदास की मौत हो गई। मौत की खबर पाते ही बेटे बंटी ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पहले चिकित्सकों व स्टाफ को गाली-गलौज शुरू कर दी। गुस्से में आपा खोते हुए बंटी ने एमरजेंसी कक्ष में लगे शीशे तोड़ दिए। माहौल गर्माया देख होमगार्ड जवानों ने युवक को काबू कर बाहर ले गए और मामले को शांत करवाया।

   उधर, एमएस ऊना निर्दोष भारद्वाज ने कहा कि नंगल सलांगड़ी का हरिदास उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचा था। परिजनों को कुछ टैस्ट के लिए कहा गया था। इसी बीच व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद बेटे ने चिकित्सकों व स्टाफ से गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन मामले को लेकर जांच कर रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138