Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
इस माह से उपभोक्ताओं को एक किलो अतिरिक्त आटा | Third Eye Today
Third Eye Today News

इस माह से उपभोक्ताओं को एक किलो अतिरिक्त आटा

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को इस माह से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में आटे का अतिरिक्त कोटा मिलेगा। प्रदेश सरकार ने एपीएल राशन कार्ड धारकों को एक किलोग्राम अतिरिक्त आटा देने का निर्णय लिया है। जिसके चलते अब राशन कार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड 12 किलोग्राम आटा मिलेगा। जबकि पूर्व में प्रति राशन कार्ड 11 किलोग्राम आटा दिया जाता था।

आटा(सांकेतिक)

हमीरपुर में ही 296 उचित मूल्य की दुकानों हैं। वहीं एक लाख के करीब एपीएल राशन कार्ड धारक हैं। जिनके माध्यम से लोगों को राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उधर, राज्य खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में इस माह उपभोक्ताओं को 12 किलोग्राम प्रति राशन कार्ड आटा देने के निर्देश दिए गए हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138