

एक बार फिर से भारतीय और चीनी सेना लद्दाख में आमने-सामने आ गई। दोनों सेनाओं के जवानों के बीच पैंगॉग झील के उत्तरी किनारे पर नोक-झोंक हुई। भारतीय सेना के जवान बुधवार को जब पैंगॉग झील के उत्तरी किनारे पर पेट्रोलिंग कर रहे थे तभी उनका सामना चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों से हुआ। इस पर चीनी सेना ने भारतीय जवानों की मौजूदगी का विरोध किया तो दोनों सेनाओं के जवानों के बीच नोकझोंक हो गई। हालांकि इस नोंक-झोंक के बाद दोनों पक्षों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई और हालात कुछ समय बाद सामान्य हो गए।
- नही रहे किरपाल सिंह
- हिमाचल भवन मे A.C लगाकर आराम फरमा रहे 12 पुलिसकर्मियों को पुलिस ने दी क्लीन चिट