Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131 बसाल मेले का हिमाचल के पहलवानों ने किया बायकॉट, जानिए वजह | Third Eye Today
सोलन के बसाल मेले में आयोजित दंगल का हिमाचल के पहलवानों ने बायकॉट कर दिया। पहलवान इस बात से नाराज है कि हर साल मेले में बड़ी और छोटी माली होती है,लेकिन इस बार बिना पूर्व सूचना के आयोजकों ने दोनों मालियों को ओपन कर दिया। जबकि छोटी माली केवल हिमाचल के पहलवानों के लिए ही होती थी। इससे प्रदेश भर से आए करीब 50 पहलवानों ने मेले का बायकॉट कर दिया।
इन पहलवानों में सोलन, ऊना, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर और चंबा जिला के खिलाड़ी शामिल हैं। सोलन के पहलवान विक्रम और योगी ने कहा कि हर साल छोटी माली सिर्फ हिमाचल के पहलवानों के लिए करवाई जाती थी।
बड़ी माली में 12 राज्यों के पहलवान भी भाग ले सकते थे। उन्होंने कहा कि यदि सभी कुश्ती ओपन कर दी गई तो सारा पैसा बाहरी राज्यों के पहलवान ले जाते हैं और हिमाचल के पहलवानों को कुछ नहीं मिलता।
हिमाचल के पहलवान सुविधा के अभाव के कारण बाहरी राज्यों के पहलवानों से पिछड़ रहे हैं। कई जिलों में अखाड़े नहीं हैं। न ही खिलाड़ियों को पर्याप्त डाइट मिल रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार नशा मुक्त होकर स्ट्रांग होने का नारा देते हैं तो दूसरी ओर पहलवानों को सरकार की ओर से काेई सहयोग नहीं दिया जा रहा है।
एक दिन ऐसा आएगा जब हिमाचल में एक भी पहलवान देखने को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह प्रदेश के पहलवानों को दरकिनार किया जाता रहा तो सभी पहलवान इसका विरोध करेंगे।
We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.
Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138