Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131 गगन ग्रोवर और ऋतिका बने अंडर-19 व धर्मेंद्र और हरप्रीत तथा प्रांजल और सहजल डबल में हिमाचल चैंपियन | Third Eye Today
हिमाचल प्रदेश अंडर-19 राज्यस्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप आज सोलन जिला के कुमारहट्टी में सम्पन्न हो गई। समापन समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व दिल्ली विकास प्राधिकरण के निदेशक व वरिष्ठ एचएएस अधिकारी केके शर्मा ने की और विजेताओं तथा उपविजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की व्यावसायिक डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएचपीबीएडॉटइन (www.hpba.in) का शुभारंभ भी किया। प्रतियोगिता में शिमला जिला का दबदबा रहा और लड़के तथा लड़कियों के एकल, डबल और मिश्रित मुकाबले इस बार शिमला जिला की झोली में गए।
प्रतियोगिता में आज फाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबले में पुरुषों के एकल वर्ग में शिमला के गगन ग्रोवर हिमाचल के अंडर-19 चैंपियन बने। गगन ने शिमला के ही धर्मेंद्र ठाकुर को 2-1 से संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित किया। कांगड़ा के अमन चौधरी और कांगड़ा के ही दिव्यांश दुग्गल एकल वर्ग में क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। लड़कियों के अंडर-19 एकल मुकाबले में शिमला की ऋतिका शर्मा हिमाचल चैंपियन बनी। ऋतिका ने शिमला की सहजल चौहान को दो सेटों में मात दी। सिरमौर की तेजस्वीनी ठाकुर और शिमला की प्रांजल चौहान लड़कियों के एकल वर्ग में तीसरे और चौथे स्थान पर रही।
लड़कों के डबल मुकाबले में धर्मेंद्र ठाकुर और हरप्रीत सिंह हिमाचल चैंपियन बने। उन्होंने तीन सेटों के संघर्ष पूर्ण मुकाबले में अक्षत खन्ना और गगन ग्रोवर को पराजित किया। लड़कों के ही डबल मुकाबले में कुल्लू के अमन ठाकुर और दोरजे तमांग तीसरे तथा शिमला के अनिकेत रेयान और मानिक गौतम चौथे स्थान पर रहे।
लड़कियों के डबल मुकाबले में शिमला की प्रांजल चौहान और सहजल चौहान हिमाचल चैंपियन बनी। उन्होंने हमीरपुर और कांगड़ा की नवनीत व रूबी को हराया। लड़कियों के इसी वर्ग में कांगड़ा की गुनगुन और सहजल चंदेल तीसरे तथा कांगड़ा की ही अक्षिता और ज्योतशिखा चौथे स्थान पर रही।
मिश्रित मुकाबलों में शिमला के धर्मेंद्र ठाकुर और सहजल चौहान हिमाचल चैंपिनयन बने। उन्होंने गगन ग्रोवर और एंजलिका डेविड की जोड़ी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में मात दी। इस वर्ग में कांगड़ा के अमन चौधरी और अक्षिता तीसरे तथा कुल्लू व शिमला के दोरजे तमांग और प्रांजल चौहान चौथे स्थान पर रही।
इसी प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के लिए लड़के और लड़कियों की अंडर-19 टीम का भी चयन हुआ। इस प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन चीफ सलेक्टर चंद्रशेखर तुर्की ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए भी अंडर-19 टीम की घोषणा की।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि केके शर्मा ने कहा कि हिमाचल में बैडमिंटन की अत्यधिक क्षमता है और वह दिन दूर नहीं जब हिमाचल से भी पीवी सिंधू की तर्ज पर बैडमिंटन खिलाड़ी राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कुमारहट्टी खेल परिसर में हर साल हिमाचल बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से कोई न कोई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करवाने की घोषणा भी की। इस मौके पर हिमाचल बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता के आयोजक रमेश चौहान, वॉलीवॉल के अंतर्राष्ट्रीय कोच व खिलाड़ी रौशन किमटा, विद्यासागर शर्मा, विजय काचरू और अन्य को सम्मानित किया गया।
एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कुमारहट्टी वेलफेयर एसोसिएशन को 11 हजार की धनराशि बतौर सम्मान दी। प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को 50 हजार रुपए के नकद पुरस्कार भी दिए गए। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सोलन जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव मोहित दत्ता का आभार भी जताया।
We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.
Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138