Food & Health

हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, IGMC शिमला में 6 माह की बच्ची पॉजिटिव

Spread the love

शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में छह माह की बच्ची के स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बच्ची कुल्लू जिले की रहने वाली है।

जानकारी के अनुसार बच्ची को तेज बुखार के बाद परिजन उपचार के लिए IGMC शिमला लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने लक्षणों को देखते हुए स्वाइन फ्लू की जांच कराने की सलाह दी। सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बच्ची का अस्पताल में उपचार जारी है और डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वायरल संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों की निगरानी बढ़ाने और जरूरत के अनुसार रैंडम सैंपलिंग करने को कहा गया है। लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

स्वाइन फ्लू में तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। बच्चों में सांस लेने में परेशानी, अत्यधिक सुस्ती या दूध/पानी कम पीना गंभीर संकेत हो सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग की सलाह: फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर समय पर चिकित्सकीय जांच करवाएं और डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं न लें।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक