Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
चलते हुए अचानक फट गया टायर, पहाड़ से टकराई कार | Third Eye Today
Third Eye Today News

चलते हुए अचानक फट गया टायर, पहाड़ से टकराई कार

Spread the love

जोगिंदरनगर के शनि मंदिर के पास मंडी की तरफ से आ रही गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ। जानकारी के अनुसार इसमें कुल्लू का एक परिवार जो मारन्डा के अस्पताल में आंखो के चेकअप के लिए जा रहा था लेकिन जोगिन्द्रनगर के शनि मन्दिर के पास गाड़ी पहाड़ से जा टकराई। गाड़ी का अगला एक टायर फट गया तथा आगे के दोनों बैलून भी खुल गये। हादसा सुबह 6:30 के बीच का बताया जा रहा है। जिन्हें बाद में सैर कर रहे लोगों ने उपचार के जोगिन्द्रनगर अस्पताल पहुंचाया। गाड़ी में पिता हरीराम, बेटे धर्म चंद को सिर में चोटें लगी हैं जिससे दोनो को 8-8 टांके लगे हैं तथा साथ बैठी पत्नी सीती देवी, पोता निक्मिल व संदीप को मामूली चोटें लगी हैं। परिवार कुल्लू के ढालपुर का रहने वाला है। सिविल अस्पताल जोगिंदरनगर में तैनात डॉक्टर नीलम ने बताया की घायलों को उपचार दे दिया है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138