Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
श्री श्री संस्कार केंद्र द्वारा बच्चों के लिए ऑन लाइन सत्र आयोजित | Third Eye Today
ReligiousState

श्री श्री संस्कार केंद्र द्वारा बच्चों के लिए ऑन लाइन सत्र आयोजित

Spread the love

आर्ट ऑफ लिविंग की श्री श्री संस्कार केंद्र सोलन शाखा द्वारा 6 से 10 साल के बच्चों के लिए ऑन लाइन सत्र आयोजित किया गया। संस्कार केन्द्र ने दो महीने तक रविवार की सुबह दो घण्टे के सत्र लिए। सत्र में जिज्ञासा की भावना उत्पन्न करते हुए उनमें करूणा, मित्रता, मुस्कान, अपनापन और दूसरों के लिए सहायता का भाव आदि मूल्यों को सिखाया गया। शरीर को मजबूत बनाने के लिए व्यायाम, शिक्षा को मजेदार बनाते खेल, पुराणिक मंत्र और दादी माँ के नुस्खे इस सत्र के अहम हिस्से होते हैं। कार्यक्रम के आयोजक व प्रशिक्षक नर्वदा सूद, ज्योत्सना शर्मा, सुनील कौशल  ने बताया कि श्री श्री रवि शंकर के अनुसार जैसे एक पौधे को पूरी तरह खिलने के लिए जल की आवश्यकता होती है, उसी तरह बच्चों में मानवीय मूल्यों के विकास के लिए संस्कार आवश्यक हैं। श्री श्री संस्कार केन्द्र का मकसद बच्चों को अपने मूल्यों से पुनः जोड़ कर उन्हे कल के श्रेष्ठ मानव के रूप में विकसित करना है। यही आज के माता-पिता, समाज व हमारे देश की आवश्यकता है। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों ने नाटी, श्लोक, दादी माँ के नुस्खे, योग आसान आदि प्रस्तुतियाँ देकर सभी को चकित कर दिया।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138