Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सेप्टिक टैंक में उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से गई जान | Third Eye Today
State

सेप्टिक टैंक में उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से गई जान

Spread the love

जिला हमीरपुर  में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा दो मजदूरों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि पंधेड़ इलाके में सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने गए दो मजदूरों की जहरीली गैस लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जिस सेप्टिक टैंक में मजदूर उतरे थे वह काफी दिनों से बंद था। टैंक में उतरने के बाद ही दोनों मजदूर बेहोश हो गए। इसके बाद वहां मौजूद तीसरे मजदूर ने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों की मदद के लिए बुलाया। मजदूर के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग वहां आ तो गए लेकिन खतरे को देखते हुए कोई भी टैंक में उतरने की हिम्मत नहीं कर पाया।  इसके बाद दमकल कर्मियों को फोन कर मौके पर बुलाया गया। जो टैंक में फंसे दोनों मजदूरों बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गए। जहां पर डॉक्टर ने दोनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामला का पता चलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मजदूरों का शव पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Anju

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138