Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पांच साल का बच्चा बंदूक के छर्रे लगने से घायल | Third Eye Today
Third Eye Today News

पांच साल का बच्चा बंदूक के छर्रे लगने से घायल

Spread the love

भराड़ी थाना के तहत हरितल्यांगर (जोहड़ी) गांव में पांच साल का बच्चा बंदूक के छर्रे लगने से घायल हो गया। मासूम को गंभीर हालत में आईजीएमसी दाखिल है। वारदात के समय बच्चे के साथ उसका दादा भी था। घटनास्थल से छह कारतूस, एक बंदूक, 22 डेटोनेटर, गन पाउडर और शराब की आधी बोतल सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हैरानी की बात यह है कि किसी ने पुलिस को वारदात की सूचना नहीं दी और बच्चे को घायल अवस्था में शिमला पहुंचा दिया गया, जहां से डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। इस कारण कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। उधर, पुलिस को दिए बयान में शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर हरितल्यांगर में ढाबा चलाने वाले राकेश ने बताया है कि वह किराये की दुकान में ढाबा चलाता है।

बुधवार रात करीब 10:30 बजे मकान मालिक कमल अपने पांच साल के पोते को साथ लेकर आया। दादा-पोता ढाबे के साथ वाले कमरे में चले गए। कुछ ही पलों में अंदर से गोली चलने की आवाज आई। वह कमरे में गया तो बंदूक नीचे पड़ी थी और कमल ने अपने पोते को उठाया हुआ था।
इधर, कमरे के अंदर भारी मात्रा में असलह मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 36 फीट सुतली भी कमरे से मिली है। इसे धमाका करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है और उसे अपने पास रखना अपराध है।जिस मकान में गोली चलने की घटना हुई, उससे करीब 100 मीटर दूरी पर कमल का एक और मकान भी है, जहां पर भी खून के धब्बे मिले हैं। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने कहा कि ढाबा संचालक के बयान दर्ज किए गए हैं। एक टीम आईजीएमसी भेजी गई है। हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138