Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आज ईसी सदस्य व ईसी कोर्ट के होंगे चुनाव | Third Eye Today
Third Eye Today News

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आज ईसी सदस्य व ईसी कोर्ट के होंगे चुनाव

Spread the love

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आज ईसी सदस्य व ईसी कोर्ट के चुनाव होंगे। शुक्रवार को विवि के विभिन्न श्रेणियों के 853 कर्मचारी मतदान कर नुमाइंदों का चुनाव करेंगे। इस चुनाव लिए वोटिंग फिजिक्स विभाग के साइंस हाल में सुबह 11 बजे से शुरू होंगे और शाम 4 बजे वोटिंग की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। जिसके बाद करीब पांच बजे तक चुनावों को के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर और विवि के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र शर्मा होंगे। ईसी सदस्य के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें भाजपा समर्थित प्रेम राज व कांग्रेस-माकपा समर्थित गीता राम है। इसके अलावा ईसी कोर्ट के लिए भाजपा समर्थित शिवानी व कांग्रेस-माकपा समर्थित देवेंद्र ठाकुर चुनावी मैदान में है।चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस माकपा समर्थित गठबंधन से ईसी सदस्य उम्मीदवार गीता राम और कोर्ट सदस्य उम्मीदवार देवेंद्र कुमार ने गुरुवार को कुलपति ऑफिस, मुख्य पुस्तकालय, बायो-साइंसेज व मल्टी फैक्ट्री भवन में जाकर एक-एक कर्मचारी मतदाता से संपर्क किया और उनसे वोट मांगे। दूसरी ओर इन दोनों उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में सीधी टक्कर देने को उतरे भाजपा समर्थित कर्मचारी गुट से ईसी सदस्य प्रत्याशी प्रेम राज और कोर्ट पद प्रत्याशी शिवानी ने सुबह दस बजे से प्रशासनिक ब्लॉक, परीक्षा विंग व सभी टीचिंग विभागों में जाकर अपने लिए वोट मांगे। विवि के कर्मचारी किसे चुनकर ईसी में भेजते है इसका फैसला शुक्रवार शाम पांच बजे तक हो जाएगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138