ट्रक में नाबालिग से दुष्कर्म, मौसी के घर जा रही थी लड़की
जिला शिमला के उपमंडल चौपाल थाने के तहत पड़ने वाले क्षेत्र में नाबालिग से ट्रक में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शाम करीब पांच बजे उसने ट्रक चालक से लिफ्ट ली। कुछ देर बाद चालक बलबीर ने ट्रक को रोका और नीचे उतर गया। ट्रक के कैबिन में दिनेश नाम का व्यक्ति बैठा था। इन दोनों ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस उप अधीक्षक राज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों चौपाल उपमंडल के रहने वाले हैं।



