November 5, 2026
Third Eye Today News

गुरु रविदास की 650वीं जयंती: कुमारहट्टी में कल होगी विशेष बैठक] यात्रा की तैयारियों को मिलेगा अंतिम रूप – डॉ सिकंदर कुमार

Spread the love

शिमला, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत पंजाब से वाराणसी तक निकलने वाली भव्य यात्रा की तैयारियों को लेकर कल 6 नवंबर, 2026 को एक अति-आवश्यक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक सोलन जिला के कुमारहट्टी स्थित हॉटल न्यू वैदिक में संपन्न होगी । यह जानकारी राज्यसभा सांसद, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं गुरु रविदास जी महाराज 650वीं जयंती अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. सिकंदर कुमार ने दी ।
उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं इस अभियान के राष्ट्रीय संयोजक श्री लाल सिंह आर्य विशेष रूप से उपस्थित रहकर मार्गदर्शन करेंगे । इनके अतिरिक्त पुरुषोत्तम गुलेरिया प्रभारी, शिमला संसदीय क्षेत्र, तिलक राज शर्मा, प्रभारी मंडी संसदीय क्षेत्र, सुमीत शर्मा, प्रभारी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, पवन काजल, प्रभारी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र, डॉ राजीव सैजल, पूर्व मंत्री, जिलाध्यक्ष सोलन रतन सिंह पाल, जिलाध्यक्ष सिरमौर धीरज गुप्ता तथा इस अभियान की जिला सिरमौर एवं जिला सोलन की संपूर्ण जिला एवं मंडल टोलियां भाग लेंगी ।
डॉ. सिकंदर कुमार ने बताया कि संत रविदास जी के संदेश—सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे को जन-जन तक पहुँचाने के लिए यह विशेष यात्रा पंजाब से आरंभ होकर चंडीगढ़ के रास्ते हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी। इस बैठक में यात्रा के स्वागत, पड़ाव और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी ।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक