Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
गलोड़ में व्यक्ति की हत्‍या के बाद हंगामा, छह लोग लिए ह‍िरासत में, दो पुलिस वालों का भी नाम | Third Eye Today
StateThird Eye Today News

गलोड़ में व्यक्ति की हत्‍या के बाद हंगामा, छह लोग लिए ह‍िरासत में, दो पुलिस वालों का भी नाम

Spread the love
गलोड़ में व्‍यक्‍ित की हत्‍या के बाद हंगामा, छह लोग लिए ह‍िरासत में; दो पुलिस वालों का भी नाम
गलोड़ में व्‍यक्‍ित की हत्‍या के बाद हंगामा, छह लोग लिए ह‍िरासत में; दो पुलिस वालों का भी नाम

जिला हमीरपुर में गलोड़ उपमंडल के तहत गोइस पंचायत में व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है राकेश कुमार पुत्र सीता राम निवासी गोइस की देर रात अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। रात को सड़क से गुजर रहे इसी गांव के अनिल कुमार ने उक्त व्यक्ति को बेसुध देखा और इसकी सूचना गांववासियों को दी। मृतक व्यक्ति दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। इस वारदात के बाद लोगों में आक्रोश पनप उठा है। लोगों  ने शव सड़क पर रखकर आवाजाही बंद कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक वायरल वीडियो के आधार पर छह लोगों को हिरासत में लिया है।

व्यक्ति की पिटाई में दो पुलिस वालों का नाम भी सामने आ रहा है। पुलिस की ओर से छह लोगों को हिरासत में लेने के बाद लोगों ने मार्ग बहाल कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया है। 50 वर्षीय शख्‍स की पत्‍नी की काफी वर्ष पहले मौत हो गई थी। अब घर में केवल उसकी मां और एक बेटी है। छोटा भाई कृष्ण कुमार अलग रहता है। बताया जा रहा है व्यक्ति रात को किसी के घर के आंगन में पहुंच गया था। संदिग्‍ध हालात में गांव के बीच घर में घुसने पर आसपास के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138