Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
कंगना रनौत की इमरजेंसी पर जबलपुर हाई कोर्ट ने लगाई रोक | Third Eye Today
Third Eye Today News

कंगना रनौत की इमरजेंसी पर जबलपुर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

Spread the love

बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज पर एक बार फिर से ब्रेक लग गया है. अब उनकी फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में नहीं आएगी क्योंकि उसे सेंसर बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट नहीं मिला. इसको लेकर को-प्रोड्यूस कंपनी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक नहीं देगी. क्योंकि फिल्म की रिलीज पर एक बार फिर रोक लग गई है. कंगना रनौत की फिल्म पर जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जहां इस रोक लगा दी गई. दरअसल अभी फिल्म के लिए सिर्फ ऑनलाइन सर्टिफिकेट सीरियल नम्बर ही जारी किया गया है लेकिन अभी इसे सेंसर बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है.

यही नहीं कंगना की ‘इमरजेंसी’ के ट्रेलर पर भी रोक लगा दी गई है. दरअसल फिल्म के खिलाफ सिख समुदाय के कुछ लोगों ने और प्रतिनिधियों ने फिल्म के कुछ सीन को लेकर आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की और इसकी स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की बात कही, जिस पर हाईकोर्ट ने विचार करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर फिल्म रिलीज होने के बाद भी कोई आपत्ति होती है, तो याचिकाकर्ता कोर्ट आ सकते हैं.

बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई

‘इमरजेंसी’ को रिलीज कराने और सेंसर सर्टिफिकेट की मांग को लेकर फिल्म की को-प्रोड्यूस कंपनी जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर ली है. दायर याचिका में दावा किया कि सेंसर बोर्ड ने मनमाने तरीके और अवैध रूप से फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट रोका है. याचिका को तुरंत सुनवाई के लिए जस्टिस बी पी कोलाबावाला और फिरदौस पूनावाला की खंडपीठ के सामने रखा गया, जिस पर आज सुनवाई होगी.

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138