Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
उत्तराखंड एवलांच हादसे में हिमाचल के कर्नल दीपक वशिष्ट समेत तीन लापता, 2 रेस्क्यू | Third Eye Today
Third Eye Today News

उत्तराखंड एवलांच हादसे में हिमाचल के कर्नल दीपक वशिष्ट समेत तीन लापता, 2 रेस्क्यू

Spread the love

    

उत्तराखंड के उत्तरकाशीजिले में स्थित माउंट द्रौपदी के डांडा-द्वितीय शिखर पर मंगलवार को भारी हिमस्खलन  हुआ था। जिसकी चपेट में नेहरू माउंटेनरिंग इंस्टीट्यूट के पर्वतारोहण  संस्थान की 58 सदस्य टीम आ गई। इनमें से अब तक 26 को रेस्क्यू  कर लिया गया है, जिनमें से चार के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं 28 अभी भी लापता।  बताए जा रहे है, बचाव अभियान जारी है। 

    

अहम बात ये है कि इन पर्वतारोहियों में 5 हिमाचली  भी शामिल थे। जिनमें से तीन लापता है व दो को रेस्क्यू कर लिया गया है। लापता पर्वतारोहियों की पहचान हिमाचल की राजधानी शिमला  के नारकंडा के रहने वाले कर्नल दीपक वशिष्ट कैंथला, शिवम कैंथला और अंशुल कैंथला के रूप में हुई, जबकि कांगड़ा  जिले के रहने वाले राहुल राणा व लेफ्टिनेंट अनुराधा बेस को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

    

उत्तरकाशी में एवलांच में फंसे पर्वतारोहियों को बचाने के लिए हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग के जांबाज मोर्चे संभालेंगे। जम्मू-कश्मीर  से 16 सदस्यीय दल बुधवार को उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं। उत्तराखंड सरकार ने मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख की राशि प्रदान करने का ऐलान किया। गंभीर घायलों को एक लाख व घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138