Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
NHAI बहाल करने में जुटा; कुल्लू नेशनल हाईवे ब्लॉक, हजारों लोग और टूरिस्ट फंसे | Third Eye Today
State

NHAI बहाल करने में जुटा; कुल्लू नेशनल हाईवे ब्लॉक, हजारों लोग और टूरिस्ट फंसे

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शुक्रवार को लैंड स्लाइड हुआ। मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर पंडोह के पास 7 मील के पास पहाड़ दरका। इससे मलबा गिरने से सड़क पूरी तरह ब्लॉक हो गई है। देर रात करीब एक बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग बाधित हुआ है। हजारों लोग और टूरिस्ट हाईवे पर दोनों तरफ फंसे हुए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार सुबह टैफिक बजौरा-कटौला-मंडी और पंडोह-चैलचौक-सुंदरनगर मार्ग से डायवर्ट किया गया, लेकिन बड़े वाहन और वॉल्वो बसें अभी तक जाम में फंसी हुई हैं, जिस कारण मनाली से चंडीगढ़-दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। NHAI द्वारा बंद मार्ग को बहाल करने के लिए दोनों तरफ से मशीनरी लगाई गई है। SP मंडी सौम्य सांबशिवन ने जाम में फंसे वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से सफर करने का कहा है। उन्होंने कहा कि मार्ग को बहाल होने में लंबा समय लग सकता है। ऐसे में यात्री बेवजह यात्रा करने से परहेज करें।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138