Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
HR TC परिचालकों के क्रमिक अनशन का दूसरा दिन, 22 जुलाई के बाद उग्र होगा आंदोलन... | Third Eye Today
Third Eye Today News

HR TC परिचालकों के क्रमिक अनशन का दूसरा दिन, 22 जुलाई के बाद उग्र होगा आंदोलन…

Spread the love

अधिकारियों की ओर से मांगों वार्ता के लिए ना बुलाने पर एचआरटीसी परिचालक मुखर हो गए हैं। परिचालकों को क्रमिक अनशन पर बैठे दो दिन हो गए हैं। मंगलवार को शिमला में एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन  द्वारा गेट मीटिंग कर ओल्ड बस स्टैंड में रैली निकाली गई थी। साथ ही 22 जुलाई तक क्रमिक अनशन पर जाने का फैसला लिया गया।इस दौरान एचआरटीसी परिचालकों ने कहा कि यदि सरकार वार्ता के लिए नहीं बुलाती है, तो 22 जुलाई के बाद प्रदेश में उग्र आंदोलन शुरू करने को लेकर बैठक में फैसला लिया जाएगा। 

कंडक्टर यूनियन के प्रधान दीपेंद्र शर्मा ने कहा कि वे ग्रेड पे की विसंगतियों को लेकर अनशन पर बैठे है और परिचालकों की ओर से वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग लगातार की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ काले बिल्ले लगाकर रोष भी प्रकट किया गया, लेकिन सरकार की ओर से वार्ता को लेकर कोई भी पहल नहीं की जा रही है। इसके चलते 13 जुलाई से वह क्रमिक अनशन पर बैठ गए थे और आज अनशन का दूसरा दिन है। अभी तक प्रशासन ने उनकी कोई सुध नहीं ली है और न ही कोई अधिकारी बात करने के लिए आया है।

22 जुलाई तक सरकार वार्ता के लिए नहीं बुलाती है, तो उसके बाद आगे के आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। साथ ही उन्होंने ये भी उम्मीद जताई है कि आज की कैबिनेट में सरकार उनके पक्ष में कोई फैसला करेगी।वहीं शिमला ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ उपप्रधान चमन लाल ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द उनको वार्ता के लिए बुलाए और उनकी समस्या का शीघ्र निवारण करें। उन्होंने कहा कि कम वेतन के चलते वे अपने परिवार का भरण पोषण सही रूप से नही कर पा रहे हैं और बच्चों को भी भविष्य में अच्छी शिक्षा नहीं प्रदान कर पाएंगे। 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138